22 अप्रैल को काश्मीर के पहलगाम में निर्दोष भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी आतंकवादी के द्वारा हमले में नृशंस हत्या के बदले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घूस कर आतंकवादियों के 09 ठिकानों को ध्वस्त कर लगभग 100 आतंकवादियों को मार गिराया ,
भारतीय सेना के इस गौरव पर आज भारतीय जनता पार्टी नवादा के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में नवादा के प्रजातंत्र चौक पर भारतीयों सेना के सम्मान में ढोल बाजा राष्ट्रीय संगीत के साथ आतिशबाजी करके जश्न मनाया , भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न के साथ
भारत माता की जय
हिंदुस्तान जिंदाबाद
पाकिस्तान मुर्दाबाद
जो हमसे टकराएगा,
मिट्टी में मिल जाएगा
आतंकवादियों होश आओ
नरेंद्र मोदी जिंदाबाद
भारतीय सेना जिंदाबाद
का खूब जमकर नारा लगाया ।
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस जश्न में नवादा के नागरिक में काफी संख्या में उपस्थित रहे,
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि
भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए भारतीय सेना वा प्रधानमंत्री जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं । इस ऑपरेशन सिंदूर के होने से सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावधारा से सराबोर हो उठा। हर दिशा में गर्व, श्रद्धा और सुकून की लहर दौड़ गई।
इस ऐतिहासिक क्षण पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ भारतीय सेना के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं — “यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, अपितु हर भारतीय के हृदय की पीड़ा पर मरहम रखने वाला क्षण है। यह ऑपरेशन भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और संकल्प का सजीव प्रमाण है। हमें अपनी सेना पर गर्व है, जो हर बार देश की अस्मिता के लिए ढाल बनकर खड़ी होती है, पाकिस्तान अंकवादियों को पालना पोसना बंद करे भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रहा था और करता रहेगा , इस बार प्रधानमंत्री जी ने कहे है कि पाकिस्तान को कल्पना से ऊपर सबक सिखाएंगे जो भारतीय सेना ने कर दिखाया , भारत का कुछ पाकिस्तान परस्त विपक्ष भी देख ले को नरेंद्र मोदी और उनकी सेना बदला लेने में कहीं कमजोर नहीं है , हर बार विपक्ष भारतीय सेना के वीरता पर आवाज उठाता था और देश की जनता को गुमराह करता है इस बार हमारी सेना पाकिस्तान पर हमला का हर सबूत वीडियो के साथ पेश किया है , आज भारत का हर नागरिक भारतीय सेना पर गर्व महसूस कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास के साथ खड़ा है , आज इसी निमित ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नवादा में भी भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ आतिशबाजी करके और नाच गाकर जश्न मना रहा है ।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो० विजय कुमार सिन्हा, संजय कुमार मुन्ना , विनय कुमार, बीरेंद्र सिंह, शशिभूषण कुमार बबलू , युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव , पूर्व जिला महामंत्री विजय कुमार पांडेय, जिला महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया , जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा , मुकेश कुमार पूर्व जिला उपाध्यक्ष माधुरी देवी , जिला मंत्री निशा राजवंशी , शिव यादव , मिथलेश पासवान , जेडीयू नेता मनोहर पासवान , शशि कुमार शेष , वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रो० सुरेंद्र चौधरी , सुधीर सिंह , मनोज पचड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष शिवरानी केशरी , राहुल सिन्हा , गुलशन कुमार , अजीत शंकर , वा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।









