जीत मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्रीज के पेज 1 एवम सतरंगी मीडिया एजेंसी के पी.आर और मीडिया सलाहकार हेड जीतेंद्र साहनी जीत को मुंबई स्थित जुहू में शोबिज मीडिया के फिल्म निर्माता डॉ कृष्णंशु द्वारा सम्मानित किया गया। जीतेंद्र साहनी जीत ने कहा कि यह पुरस्कार मेरी मां विप्ती देवी पिता स्वर्गीय रामचंद्र साहनी पत्नी सुशीलाजीत साहनी और मेरे परिवार और दोस्तों को समर्पित है। यह सम्मान कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है और यह दर्शाता है कि पी.आर क्षेत्र में भी कई चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलना पड़ता हैं। यह सम्मान फिल्म मीडिया परामर्श के क्षेत्र में प्रतिष्ठा और नाम को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जीत कहते हैं कि डॉ कृष्णशु मेरे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और सिनेमा उद्योग में एक प्रसिद्ध फिल्म फाइनेंसर और निर्माता हैं। वर्तमान में जल्द ही एक बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा आधारित फिल्म शुरू करने जा रहे है।









