ओडो स्टेशन जबतक एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकेगी जूता नही पहनूंगा

14 अप्रैल संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर ओडो स्टेशन जब तक एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकेगी जूता चप्पल नहीं पहनूंगा । एंटी क्राइम ह्यूमन राइटस प्रोटक्शन काउंसिल ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष और ओडो पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद मिश्रा ने एक बयान जारी कर कहा है कि रेलवे विभाग के उदासीनता और नवादा के सांसद श्री विवेक ठाकुर जी के द्वारा ग्राम ओडो मैं स्थित ओडो स्टेशन को नजर अंदाज किया जा रहा हैराजगीर-हिसुआ रोड पर भीषण सड़क हादसा जिसके वजह से ओडो स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती है जबकि दो दर्जन से अधिक ग्रामों का ग्रामीण ओडो स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं ,और इस स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकने से इस क्षेत्र की जनता में रेलवे विभाग पर और अपने सांसद के प्रति घोर निराशा है, क्योंकि इस क्षेत्र की जनता को एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए राजगृह या तिलैया जाना पड़ता है,जबकि कई दफा सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी खबर प्रकाशित होती रही ,ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन रुकने के लिए और कई ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए,, मैं माननीय सांसद महोदय श्री विवेक ठाकुर जी को 20/9 /2025 को एवं 9 /12./2025 को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर इन समस्याओं के समाधान के लिए अनुरोध किया, इसके साथ ही ओडो ग्राम के कार्यक्रम में भी मैंने हजारों ग्रामीणों के समक्ष एक्सप्रेस ट्रेन रुके और जो इस स्टेशन की मूल समस्या है उसके समस्याओं को समाधान हेतु सांसद महोदय से अनुरोध किया, दिनांक 6.12.2025 को भारत सरकार के माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सर को भी पत्र लिखकर ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन रूके और जो ज्वलंत समस्या है उसका समाधान हो इसके लिए मैंने जिस्टर्ड डाक से पत्र भेजा था कई दफा ग्रामीणों द्वारा भी माननीय सांसद महोदय को आवेदन देकर एक्सप्रेस ट्रेन रुकने के लिए अनुरोध किया , लेकिन ढाक के तीन पात होकर सारी आवाज को रेलवे विभाग द्वारा दवा दिया गया है, ना चिंता सांसद महोदय को है और ना चिंता रेलवे विभाग को है जनता के समस्याओं के समाधान लिए, और सबसे ज्यादा दुख इस बात की है की नवादा के माननीय सांसद महोदय से कई दफा दूरभाष पर बात करने की कोशिश की फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते हैं, जनता के समस्याओं को समाधान नहीं होने से मैंने निर्णय ले लिया हूं कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी के जन्म जयंती 14 अप्रैल से जब तक ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकेगी मैं जूता चप्पल नहीं पहन लूंगा, और अपने संकल्प का पत्र जिलाधिकारी महोदय नवादा डीआरएम पटना, सिविल एसडीओ नवादा, आरक्षी अधीक्षक नवादा, माननीय विधायक विभा देवी, माननीय सांसद विवेक ठाकुर, गृह सचिव बिहार को 9,4, 2026 को रजिस्टर्ड डाक से भेज चुका हूं,ओडो पंचायत का पूर्व मुखिया होने के नाते और सामाजिक संगठन एंटी क्राइम ह्यूमन राइटस प्रोटक्शन काउंसिल ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष होने के नाते जनता के मौलिक अधिकारों को हनन होते मैं नहीं देख सकता हूं, इसलिए जनता के हित के लिए मेरा शांतिपूर्ण आंदोलन की शुरुआत होगी कि जब तक ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकेगी मैं जूता चप्पल नहीं पहनूंगा । अरविंद मिश्रा पूर्व मुखिया, प्रदेश अध्यक्ष एंटी क्राइम ह्यूमन राइट प्रोटक्शन काउंसिल ऑफ़ बिहार।

Leave a Comment