पिता की पुण्य तिथि पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

पिता की पुण्य तिथि पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों को मिला लाभ।

 

नवादा। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम काजी विगहा थाना नारदीगंज में रविवार को स्व. नागेन्द्र प्रसाद सिंह की स्मृति एवं डॉ. भोला भाई के चाचा की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय एमएलसी अशोक कुमार ने फीता काटने के साथ-साथ दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से की।

यह शिविर भारत विकास परिषद, गया के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और जरूरतमंदों को निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराना था। शिविर में नारदीगंज प्रखंड सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में मरीज पहुंचे। आयोजन स्थल पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं।ओडो स्टेशन जबतक एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकेगी जूता नही पहनूंगा

पिता की पुण्य तिथि पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

शिविर में मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श, दवा वितरण एवं विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा प्रदान की गई। ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट सहित अन्य आवश्यक जांच कर मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार दवाइयां दी गईं तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। गंभीर मरीजों को आगे के बेहतर इलाज के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

चिकित्सा शिविर सामाजिक

इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दी। ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉ. संजय कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय सिंबा, फिजिशियन डॉ. मुरली अग्रवाल एवं डॉ. चंद्र किरण, सर्जन डॉ. अपराजिता एवं डॉ. भोला भाई, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं डॉ. ऋषिकेश, तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिता कुमारी एवं डॉ. अनूप कुमार चौरसिया ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही पशु चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होकर लगभग 3 से 4 घंटे तक चला, जिसमें डॉक्टरों एवं सहयोगी टीम ने पूरी तत्परता के साथ मरीजों की सेवा की।

उद्घाटन अवसर पर एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद लाभकारी हैं और इससे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल पाता है। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने की मांग की।

कुल मिलाकर यह चिकित्सा शिविर सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल बनकर उभरा, जिसने हजारों लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया।

Leave a Comment