राजगीर-हिसुआ रोड पर भीषण सड़क हादसा

राजगीर-हिसुआ रोड पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति गंभीर

हिसुआ (नवादा): बिहार के नवादा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ राजगीर-हिसुआ हाईवे पर भुलान बिगहा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को बेरहमी से रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान शारदा देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति कृष्ण देव चौहान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजगीर की ओर से अपने घर भोला बिगहा जा रही थीं। जैसे ही वे भुलान बिगहा के पास पहुंचे, एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

यौन शोषण पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम

 

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
मृतक शारदा देवी घटनास्थल पर ही दम तोड़ा दी पति कृष्ण देव चौहान गंभीर स्थिति में नवादा सदर अस्पताल किया गया राजगीर रोड हाईवे, भुलान बिगहा के पास प्रशासन की लापरवाही पर फूटा आक्रोश इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह सड़क अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। “जनता दरबार में भी गुहार लगाई, पर नतीजा शून्य” स्थानीय वार्ड पार्षद और समाजसेवियों का कहना है कि उन्होंने जिला अधिकारी (DM) के जनता दरबार में लिखित रूप से इस स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) लगवाने की मांग की थी। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। चौंकाने वाले आंकड़े ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों लगभग नवंबर माह से अब तक में इस विशेष खंड पर 50 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है, जिसका खामियाजा आज एक परिवार को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा।

Leave a Comment