यौन शोषण पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम
नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर सुश्री आशुतोष कुमार झा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11.04.2026 को नवादा नरहट प्रखंड के शेखपुरा ग्राम पंचायत में महिलाओं के यौन शोषण के विरुद्ध बनाए गए स्कीम के ऊपर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो0 साजिद अयुब खान, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, नवादा ने बताया कि महिलाओं का यौन शोषण करने पर सजा का प्रावधान है तथा धारा 376 भा0द0वि0 के तहत बलात्कार के लिए कठोर सजा और जुर्माने का प्रावधान है तथा कार्यस्थल पर महिला की सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित करता है।
इस अवसर पर प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारीगण एवं जिले के अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा मो0 साजिद अयुब खान, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, नवादा एवं पारा विधिक स्वयंसेवक निरंजन कुमार उपस्थित थे।









