शराब का निर्माण करते कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार, 105 लीटर शराब सहित कई उपकरण बरामद
शेखपुरा।गुप्त सूचना के आधार पर कोरमा थाना पुलिस ने घाट कुसुंभा प्रखंड अंतर्गत गदबदिया गांव में छापामारी कर एक शराब कारोबारी को घर के बगल में अवस्थित एक झोपड़ी में छुपकर शराब बनाते धर दबोचा। घटनास्थल से पुलिस टीम ने 105 लीटर की मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित शराब के अलावा बड़ी संख्या में शराब बनाने तथा उपकरण बरामद की।कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान संपन्न

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
पुलिस टीम ने बरामद अर्द्धनिर्मित शराब को घटनास्थल पर ही नष्ट कर बहा दिया गया। जबकि 5 लीटर निर्मित शराब और उपकरणों को जब्त कर ली। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गांव के देवन राम के पुत्र अजीत राम के रूप में की गई है।उधर कोरमा थाना पुलिस ने कटारी गांव से एक शराबी को शराब के नशे में हंगामा मचाते धर दबोचा।
एक शराबी भी नशे में धराया
गिरफ्तार शराबी की पहचान कटारी गांव निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र पप्पू सिंह के रूप में की गई है। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमारी ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक काफी दिनों से अपनी झोपड़ी में छुपकर शराब का निर्माण कर बाद में उसे बेचकर अवैध धंधा चला रहा था। इसकी गुप्त सूचना स्थानीय थाना पुलिस को लगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंचकर उसे धर दबोचा। उन्होंने कहा कि रंगेहाथ गिरफ्तार कारोबारी अजीत राम के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया।जबकि शराबी को कोर्ट ने जुर्माना की राशि वसूल करने के उपरांत मुक्त कर दी।









