कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान संपन्न

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान संपन्न

शेखपुरा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व और बिहार कांग्रेस कमेटी के शेखपुरा जिला के पर्यवेक्षक प्रभाकर झा की उपस्थिति में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम का दूसरा फेज संपन्न हुआ। जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस कमेटी से प्रदेश पर्यवेक्षक प्रभाकर झा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सीधे केंद्र से जोड़ने का एक क्रांतिकारी पहल है तथा संगठन सृजन अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया ही नहीं है।

शेखपुरा जेल के कैदियों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान संपन्न
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान संपन्न

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

कार्यक्रम में पार्टी के राज्य नेता सह जिला पर्यवेक्षक ने किया भाग

बल्कि कांग्रेस पार्टी के बुनियाद को मजबूत करने की एक सोच है। जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर उनकी जवाबदेही और जिम्मेदारी तय की जा रही है। संगठन का निर्माण अब शीर्ष से नहीं बल्कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से राय लेकर की जा रही है। इस अभियान में महिलाओं , युवाओं और वंचित वर्गों को अधिक प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जा रहा है। संगठन सृजन के माध्यम से ऐसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व दिया जाएगा। जो अपने आप को संगठन के लिए समर्पित रखते है। जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने जिला के कांग्रेस विचारधारा के वरिष्ठ और नौजवान साथियों से अपील किया है कि सभी लोग आवेदन देकर प्रखंड और जिला कमेटी के पैनल सूची में शामिल होने का प्रयास करें। ताकि लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रिया से नेतृत्व निकला कर आये और पूंजीपति सरकार को उखाड़ने में शक्ति लगाएं।

 पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का निर्णय

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष रौशन कुमार, शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष शोभा कुमारी, अरियरी प्रखंड अध्यक्ष केदार राम, चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष ईरशाद आलम, शेखोपुरसराय प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह , लखन, मकेश्वर पासवान ,महतो कृष्णनंदन, वर्मा जितेन्द्र नाथ रंजीव कुमार सुधीर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर महतो, आनंदी यादव, गुड्डू खान, अशोक सिंह, नागेन्द्र उर्फ बबलू सिंह आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment