हाई टेंशन तार की चपेट में आए राजमिस्त्री व मजदूर, दोनों गंभीर रूप से झुलसे
शेखपुरा। रविवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के बाईपास रोड स्थित एक सिनेमा हॉल के समीप एक दर्दनाक हादसे में मकान निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री और मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माणाधीन मकान पर कार्य चल रहा था।
शराब का निर्माण करते कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
गंभीरावस्था में दोनों हायर सेंटर पावापुरी रेफर
इसी दौरान राजमिस्त्री प्रदीप कुमार और मजदूर चंदन कुमार छड़ के सरिया उठा रहे थे। तभी अनजाने में छड़ ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया।देखते ही देखते तेज करंट की चपेट में आने से दोनों झुलसकर जमीन पर गिर पड़े।घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके कारण उन्हें उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए पावापुरी रेफर किया गया है।घायल राजमिस्त्री की पहचान कटरा चौक निवासी प्रदीप कुमार तथा मजदूर की पहचान खलासपुर गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है।घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और हाई टेंशन तारों के नीचे बिना सतर्कता के कार्य कराने की गंभीर समस्या को उजागर किया है।









