मेढ़ पर लगे एक हरी सब्जी के पौधा कट जाने 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प में 3 लोग घायल को लेकर

मेढ़ पर लगे एक हरी सब्जी के पौधा कट जाने 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प में 3 लोग

 

 शेखपुरा। रविवार को जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मय अमरपुर गांव में खेत में कुदाल से मेढ़ तैयार करने के दौरान मेढ़ पर लगे एक हरी सब्जी के पौधा कट जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद तुल पकड़ लिया। इस विवाद को लेकर दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना के दौरान लोहे का रॉड और लाठी डंडों से एक दूसरे पक्ष के ऊपर हमला किया गया। मारपीट की इस घटना में दोनो पक्ष के तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान कमलेश यादव ,बिंदु देवी तथा दूसरे पक्ष के नवलेश यादव के रूप में की गई। घायलों में कमलेश यादव की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। घायल कमलेश यादव की हालत नाजुक बताई गई है। इस बाबत घायल बिंदु देवी ने बताया कि घटना को नवलेश यादव, सुनील यादव, लाटो यादव सहित अन्य ने मिलकर अंजाम दिया। घटना के बाद दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।इस बाबत अरियरी थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment