17 वर्षीय किशोर की नहर से मिली लाश,इलाके में फैला सनसनी

बरबीघा । स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बबनबीघा गांव के 17 वर्षीय एक किशोर की लाश गांव के समीप एक नहर से मिली।गांववालों के अनुसार नहर में लाश मिली है। गांव के लोगों में बीती रात्रि में लाश की पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 नंबर की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को रेफरल अस्पताल बरबीघा लेकर आई । मृतक की पहचान वभनबीघा गांव निवासी राजीव कमल किशोर के पुत्र प्रिंस राज उर्फ सोनेलाल के रूप में की गई है।रात्रि में वह दशहरा मेला देखकर बरबीघा बाजार से घर लौट रहा था । तभी वह नहर के पानी में गिर गया । जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद किशोर के परिवार में कोहराम मच गया। जबकि गांव में मातम पर गया। पुलिस ने बाद में रविवार को लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। इस बाबत बरबीघा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









