कलशयात्रा के साथ चतुर्मासा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आरंभ

कलशयात्रा के साथ चतुर्मासा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आरंभ

नारदीगंज (नवादा) : प्रखंड के नंदपुर गांव में रविवार को जल भरण कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आरंभ हो गया। जो आगामी 17 अक्टूबर तक चलेगा। शोभा यात्रा में ढोल बाजे के साथ दर्जनों की संख्या में ग्रामीण तथा आस पास के गांव के लोग सम्मलित हुए। धार्मिक गानों और जय श्री राम के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा नंदपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से निकल धनियावां, पसई, बहोरी बिगहा होते हुए ढाढर और तिलैया नदी के संगम पर पहुंचा। इसी बीच पसई मोड़ पर नवयुवकों ने शर्वत व ठंडा पानी पिलाकर शोभा यात्रा में शरीक लोगों का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु लोग कलश में जल भर कर वापस यज्ञ वेदी में पहुंचे तत्पश्चात यज्ञ प्रारंभ किया गया।

चतुर्मासा यज्ञ का हो रहा आयोजन, 17 अक्टूबर को महा प्रसाद वितरण के साथ होगा समाप्तः नंदपुर

गांव में स्वामी श्री रंगनाथाचार्य महाराज के द्वारा चतुर्मासा यज्ञ का आयोजन किया गया है। जो बीते 17 जुलाई 2024 से शुरू हुआ है और आगामी 17 अक्टूबर को महा प्रसाद वितरण के साथ समाप्त होगा। यज्ञ के आरंभ में 17 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 तक स्वामी जी के द्वारा श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया गया था। 20 अगस्त 2024 से 18 सितंबर 2024 तक महालक्ष्मीय रामायण की कथा की गई 119 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर तक श्री विष्णु पुराण कथा का प्रवचन किया गया। तीन अक्टूबर से ग्यारह अक्टूबर तक चला। रविवार 13 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा के साथ जलभरण के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ किया गया। 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक नित्य हवन, पूजन, प्रवचन, रासलीला के साथ महा भंडारा का कार्यक्रम चलेगा। 17 अक्टूबर को महा प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का पूर्णाहुति की जाएगी।

Leave a Comment