बाइक और जुगाड़ वाहन में भिड़ंत तीन लोग घायल

बाइक और जुगाड़ वाहन में भिड़ंत,3 लोग घायल,घायलों में एक की हालत गंभीर,

बाइक और जुगाड़ वाहन में भिड़ंत,3 लोग घायल,घायलों में एक की हालत गंभीर,

शेखपुरा। शुक्रवार को जिले के चेवाडा थाना क्षेत्र के अंदौली गांव के समीप एक बेकाबू जुगाड़ वाहन और बाइक के बीच भीषण भिड़ंत में बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को आनन फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान नालंदा जिला अंतर्गत पलटपुर गांव निवासी कौशल किशोर पांडेय के पुत्र हरिशंकर पांडेय,नवादा जिले के गोनामा निवासी सतीश पांडेय के पुत्र बिट्टू पांडेय तथा गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बजाबीघा गांव निवासी शिवकुमार पांडेय के पुत्र सत्यम पांडेय के रूप में की गई है।आशा कर्मियों ने पीएचसी के समक्ष दी धरना,जमकर की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी   भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट  नालंदा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 12 हजार रुपये रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

https://www.instagram.com/reel/DWIgEDHD0AQ/?igsh=MXhoYm03MHZ2NHlx

बाइक और जुगाड़ वाहन में भिड़ंत,3 लोग घायल,घायलों में एक की हालत गंभीर,
बाइक और जुगाड़ वाहन में भिड़ंत,3 लोग घायल,घायलों में एक की हालत गंभीर,

श्राद्धकर्म में शामिल होने शेखपुरा आए सभी लोग

घायलों में हरिशंकर पांडेय की स्थिति गंभीर बताई गई है। इस बाबत अंदौली निवासी सुबोध पांडेय ने बताया कि उनके पिता विमल पांडेय का निधन होने उपरांत आयोजित श्राद्ध कर्म में रिश्तेदार के सभी लोग शामिल होने मेरे घर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बाइक पर सभी लोग मेरे घर आ रहे थे।तभी रास्ते में गांव से ही बाहर तेज गति में निकल रहा एक जुगाड़ वाहन बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दिया। इस घटना में बाइक पर सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई गई है। इस बाबत चेवाडा थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment