साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, डिवाइन लाइट के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
शेखपुरा। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित विभिन्न विषयों के ओलंपियाड में एक बार फिर बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के छात्र – छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के तीसरे वर्ग के छात्र आर्यन आनंद ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड के फाइनल लेवल में बिहार राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आर्यन आनंद को बाइसवां इंटरनेशनल रैंक मिला है। इसके अतिरिक्त इसी वर्ग के देवांश राज ने सातवां एवं चतुर्थ वर्ग के शिवम वर्णवाल ने बिहार ज़ोन में दसवां स्थान प्राप्त किया है। आरव कुमार को 28वां, प्रणीत कुमार को 28वां एवं आलिया सिद्दीकी को बिहार ज़ोन में 32वां स्थान प्राप्त हुआ है। तृतीय वर्ग के छात्र माही कुमार को मैथमेटिक्स एवं इंग्लिश दोनों ही विषयों में 44वां जोनल रैंक मिला है। विद्यालय के कुल बारह बच्चों को टॉप 50 जोनल रैंक मिला है जबकि कुल 27 बच्चे टॉप 100 जोनल रैंक हासिल करने में सफल रहे हैं।

आशा कर्मियों ने पीएचसी के समक्ष दी धरना,जमकर की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी
ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन
बाइक और जुगाड़ वाहन में भिड़ंत तीन लोग घायल
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन दुनिया का सबसे बड़ा एवं सबसे विश्वसनीय ओलंपियाड फाउंडेशन है जिसके माध्यम से देश और दुनिया के लाखों बच्चों की प्रतिभा का आकलन होता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता में बच्चों की उत्कृष्ट सफलता बेहद ख़ास होती है। उन्होंने बताया कि बीते कई वर्षों से डिवाइन लाइट के बच्चे इस ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं, परन्तु इस वर्ष का परिणाम अब तक का सबसे श्रेष्ठ परिणाम है। हमारे बच्चे का समूचे बिहार ज़ोन में दूसरा स्थान प्राप्त करना विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करता है। यह परिणाम सिर्फ़ विद्यालय ही नहीं, शेखपुरा जिले को भी गौरवान्वित करने वाला है।









