भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की,
शेखपुरा। तेजी से बढ़ते तापमान और आगामी ग्रीष्म लहर की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन व्यापक तैयारियां की है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लू से बचाव के लिए पूर्व तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना था।
ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
https://www.instagram.com/reel/DWIgEDHD0AQ/?igsh=MXhoYm03MHZ2NHlx
वाराणसी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या
चांदी गांव में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने हेतु दिया आवश्यक निर्देश

जिला पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य, पंचायत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण , पशुपालन, बिजली, शिक्षा, मनरेगा, समाज कल्याण, अग्निशमन और वन विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गर्मी से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारी समय रहते पूर्ण कर लें।नालंदा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 12 हजार रुपये रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार पेयजल की व्यवस्था पीएचईडी और नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि जिले के सभी वाटर टैंकरों को तत्काल चालू हालत में लाया जाए। ताकि जरूरत पड़ने पर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। जिला पदाधिकारी ने चांदी ग्राम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता ,लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द समर्पित करने को कहा गया है।
लू से बचने के लिए जागरूक
सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार को अस्पतालों में (ORS) और लू से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार, डीटीओ, डीईओ तनवीर आलम
जिला आपदा पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी। नगर कार्यपालक पदाधिकारी को चौक चौराहों पर पियाऊ लगाने टैंकरों को तैयार रखने का भी निर्देश दिया।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने यह भी संकेत दिया कि आम लोगों को लू से बचने के लिए जागरूक किया जाए। शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, वहीं पशुपालन विभाग को मवेशियों के लिए पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने का टास्क दिया गया है।









