विद्यालय जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 स्थित नेता चौक के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक शिक्षिका की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका बबीता कुमारी स्कूटी से अपने विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत कांटी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नवादा भाजपा ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856
बताया जा रहा है कि बबीता कुमारी नगर परिषद कांटी क्षेत्र के मध्य विद्यालय अकुराहा खरगी में कार्यरत थीं। वह मूल रूप से ग्राम ढेवहा की निवासी थीं और मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में रहकर नौकरी करती थीं।
कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








