लखीसराय। प्रखंड परियोजना प्रबंधक धर्मवीर कुमार के अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम राता में आयोजित किया गया।महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि के रूप में जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार और केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी मौजूद रहे।जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। उन्होंने बाल विवाह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह समाज और देश के विकास में बाधक है। इसलिए इसे सब एकजुट होकर दूर करें। बाल विवाह के बारे में जानकारी देते हुए कहा लड़की के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष शादी के लिए उम्र निर्धारित है। इसलिए सही उम्र में ही शादी करें अन्यथा कानूनी अपराध माना जाएगा। मिशन शक्ति एवं उनके अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाएं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों के सुरक्षा संरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। ताकि कमजोर वर्ग , दिव्यांग,वंचित व उपेक्षित महिलाएं किशोरी को अल्पकालीन से लेकर दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान या जानकारी दिया जा सके।प्रयोजन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये योजना विधवा महिलाओं के लिए है। जिनको 4000 रूपए प्रति माह की दर से 3 वर्षों तक दिया जाता है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, संकल्प:हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन योजना, सखी निवास, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित कई अन्य योजनाओ के बारे में जानकारी दिया गया। वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी ने बताया कि हिंसा छोटी हो या बड़ी उसको नजरअंदाज नहीं करें। बल्कि सखी वन स्टॉप सेंटर आकर शिकायत दर्ज करें। घर बैठे महिला हेल्पलाइन टॉल फ्री नंबर 181 के माध्यम से भी बाल विवाह रोकथाम हेतु शिकायत या फिर अन्य प्रकार के शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जीविका दीदी के सदस्यों के द्वारा मांग पत्र भी जारी किया गया जिसमें कई समस्याओं के बारे में अवगत भी कराया गया। अंत में बाल विवाह व हिंसा के खिलाफ सामूहिक शपथ भी लिया गया। प्रचार वाहन के माध्यम से महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं का वीडियो भी दिखाया गया। मौके पर जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक,सामुदायिक समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार सहित दर्जनों जीविका दीदी मौजूद रहे।









