नवादा विधि महाविद्यालय में आलुम्नी मीट का भव्य आयोजन, सांसद विवेक ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

नवादा, 15 मई 2025 — नवादा विधि महाविद्यालय में गुरुवार को भव्य आलुम्नी मीट का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के पूर्व छात्रों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में चिन्हित किया गया, जहाँ पुराने छात्रगण, शिक्षकों एवं वर्तमान विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ।इसअवसर पर मुख्य अतििथी नवादा के सांसद विवेकठाकुर वारसलीगंज के विधायक का अरुणा देवी विधायक नीतू कुमारी लोक जनशक्ति रामविलास के प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना के साथ में मगध विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी के डीन, डॉ. डी. एन. मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवादा विधि महाविद्यालय के प्रिंसिपल सह डीन डॉक्टर डीएन मिश्रा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि, “पूर्व छात्र किसी भी संस्था की असली पहचान होते हैं। नवादा विधि महाविद्यालय ने वर्षों से योग्य और समाजसेवी विधिक विशेषज्ञ तैयार किए हैं, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय द्वारा विधिक शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने हेतु मूट कोर्ट, विधिक साक्षरता शिविर एवं डिजिटल अध्ययन जैसी आधुनिक विधाओं को अपनाया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएन मिश्रा के द्वारा किया संचालन डॉ राकेश कुमार के द्वारा किया गया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव श्रीमती कला देवी जी के द्वारा स्वागत भाषण करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों का अनुभव एवं सहयोग महाविद्यालय की प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों से संस्थान से जुड़े रहने और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने का आग्रह कियाआयोजन के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और महाविद्यालय के विकास में अपनी भागीदारी देने की इच्छा जताई। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परस्पर संवाद के साथ यह कार्यक्रम अत्यंत भावनात्मक और प्रेरक रहा।नवादा विधि महाविद्यालय में आयोजित एल्युम्नाई मीट के अवसर पर आयोजित नवादा के माननीय सांसद श्री विवेक ठाकुर जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विधि शिक्षा केवल पेशे का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त उपकरण है। सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि एक अच्छा वकील न केवल अपने मुवक्किल के लिए न्याय प्राप्त करता है, बल्कि समाज में नैतिकता और न्याय की भावना को भी मजबूती देता है। श्री ठाकुर ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास की सराहना की और कहा कि इस संस्थान ने अनेक योग्य विधिज्ञ और समाजसेवी देश को दिए हैं। उन्होंने एल्युम्नाई मीट को एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि पूर्व छात्रों का मार्गदर्शन वर्तमान छात्रों को प्रेरणा देगा और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगा।उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवाओं को विधि की पढ़ाई के साथ-साथ संवैधानिक मूल्यों को भी आत्मसात करना चाहिए। अंत में उन्होंने कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों को इस आयोजन के लिए बधाई दी और नवादा विधिमहाविद्यालय के निरंतर विकास की कामना की।इसअवसरपरवारसलीगंज के विधायक श्रीमती अरुणा देवी ने यह भी कहा कि एल्युम्नाई मीट जैसे आयोजन छात्रों और पूर्व छात्रों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने में सहायक होते हैं, जिससे संस्था का समग्र विकास होता है। उन्होंने पूर्व छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने अनुभवों और संसाधनों से वर्तमान छात्रों कामार्गदर्शन करें। मंत्री ने कॉलेज प्रशासन की भी सराहना की कि वे ऐसे आयोजनों से संस्था की गरिमा को बढ़ा रहे हैं। इस अवसरपर हिसुआ के विधायक नीतू कुमारी ने नवादा विधि महाविद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह संस्थान न केवल विधिक शिक्षा में बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाए। इस अवसर पर लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने कहा नवादा विधि महाविद्यालय छात्रों के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं जिससे यहां के छात्रों देश नहीं विदेश में भी अपना पंचम लहरा रहे हैं इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहित कर दिया इस अवसर पर पूर्व के छात्र श्री सूर्य प्रताप सिंह प्रदीप रंजन कुमार सिंह सुमित कुमार अविनाश कुमार नीतू कुमारी कुंदन कुमार सहित सुमित कुमार अविनाश कुमार नीतू कुमारी कुंदन कुमार संतोष कुमार राजू मिश्रा डॉ साकेत क्यूरी नारायण सहित छात्र छात्रों ने भाग लिया जिन्हें महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया आज के कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर श्याम किशोर मिश्रा एवं मिराज आलम के द्वारा किया गया आज के सफल कार्यक्रम का संस्कृत कार्यक्रम का मिस नेहा कुमारी एवं सपना राजमणि के द्वारा तैयारकिया गया आज का कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के द्वारा किया गया आज के कार्यक्रम में बॉडी गवर्नर डॉ मनीष पंकज मिश्रा श्रीमती मीना मिश्रा यशराज साहित गया बार एसोसिएशन के सचिव श्री रविंद्र प्रसाद राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता नवादा भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता नागेंद्र प्रसाद शर्मा अधिवक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह गोपाल प्रसाद यादव संतोष ठाकुर अजय कुमार सिंह अधिवक्ता एस राजेश आनंद अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह अधिवक्ता दुर्गेश कुमार अधिवक्ता हीरा यादव अभिषेक कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक गण महाविद्यालय केकर्मचारी साहित्य कई गण मान लोगों उपस्थित हुए

Leave a Comment