80 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने वाले डीएसपी से पूछताछ करेगी 

80 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने वाले डीएसपी से पूछताछ करेगी.

बिहार के एक भ्रष्ट डीएसपी की संपत्ति जानकर हर कोई हैरान है. दरोगा से प्रमोट होकर डीएसपी बने गौतम कुमार ने सेवा काल में 80 करोड़ की संपत्ति बनाई है. यह संपत्ति पत्नी-सास और महिला मित्र के नाम पर अर्जित की है. जांच एजेंसी के खुलासे से हड़कंप मच गया है. अब आर्थिक अपराध इकाई लगभग 80 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने वाले डीएसपी से पूछताछ करेगी.

रेलवे ट्रैक से मिली लाश का 6दिन बाद हुई पहचान

भ्रष्ट डीएसपी से होगी पूछताछ..एसपी के समक्ष हाजिर होने का नोटिस

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

आर्थिक अपराध इकाई किशनगंज के भ्रष्ट एसडीपीओ गौतम कुमार से पूछताछ करेगी. इस संबंध में ईओयू ने नोटिस जारी कर गौतम कुमार को हाजिर होने को कहा है. यह पूछताछ सोमवार 6 अप्रैल को ईओयू मुख्यालय पटना में की जायेगी. ईओयू के एसपी किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार से पूछताछ करेंगे. बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान एसडीपीओ गौतम कुमार ने जांच अधिकारियों को धमका कर जांच बाधित करने की भी कोशिश की थी.हालांकि सख्ती के बाद डीएसपी के होश ठिकाने आ गए. अब मुख्यालय में गौतम कुमार से पूछताछ होगी, आपने इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की..श्रोत क्या है ? महिला मित्र के खाते में इतनी राशि कहां से भेजी, भेजने का उद्देश्य क्या था..

Leave a Comment