वारसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल हेतु भूमि का निरीक्षण

Sugar mill

वारसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल हेतु भूमि का निरीक्षण

नवादा/ बिहार। आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को श्री के० सेंथिल कुमार, भा.प्र.से., अपर मुख्य सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार, पटना-सह-जिला प्रभारी सचिव, नवादा द्वारा वारसलीगंज प्रखंड अंतर्गत मौजा मकनपुर में प्रस्तावित चीनी मिल स्थापना हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश द्वारा संबंधित भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

80 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने वाले डीएसपी से पूछताछ करेगी 

Sugar mill
वारसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल हेतु भूमि का निरीक्षण

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856

विदित हो कि प्रशासन द्वारा वारिसलीगंज के मकनपुर में चीनी मिल की स्थापना हेतु 102 एकड़ सरकारी एवं 12 एकड़ निजी भूमि का प्रस्ताव गन्ना उद्योग विभाग को भेजा गया था, जिसके आलोक में अपर मुख्य सचिव द्वारा आज स्थल निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रस्तावित चीनी मिल की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, किसानों को गन्ना उत्पादन एवं विपणन के लिए बेहतर एवं सुलभ व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

उन्होंने शीघ्र ही निवेशकों को स्थल पर भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही गन्ना उत्पादन एवं सिंचाई की योजना पर कार्य करने का भी निर्देश दिया गया।

 

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता नवादा सदर, जिला कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment