लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया।
जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को किया जाता है। प्रत्येक महीने में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन एक नोडल विभाग द्वारा किया जाता है।
जुलाई महीने में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन शिक्षा विभाग, लखीसराय के द्वारा किया गया।
आज के जल जीवन हरियाली दिवस अंतर्गत परिचर्चा का विषय सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं में छत वर्षा जल संचयन की संरचनाओं का निर्माण एवं युवाओं में अभियान संबंधी जागरूकता का प्रचार पर परिचर्चा की गई।
सर्वप्रथम कार्यपालक अभियंता, शिक्षा विभाग अरुण कुमार के द्वारा उप विकास आयुक्त सुमित कुमार एवं अन्य मंचासीन पदाधिकारियों को नव पौध देकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई।
स्वागत उपरांत अरुण कुमार द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को आज के परिचर्चा के विषय वस्तु से अवगत कराते हुए जल जीवन हरियाली अंतर्गत शिक्षा विभाग की योजना एवं उसका कार्य एवं प्रगति की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई।
आज के परिचर्चा में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, डायरेक्टर (NEP) डीआरडीए नीरज आनंद, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सुधांशु कुमार के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।









