तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन प्रारंभ।

लखीसराय समाहरणालय परिसर में 01 से 03 जुलाई 2025 तक चलने वाले तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन शुरू हुआ।

 

कैंप का उद्घाटन लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शोधा रिजवी, भारतीय विदेश सेवा एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं रिबन काटकर किया गया।

 

कैंप 1 से 3 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें नए (Fresh) और पुनर्निर्गमन (Re-issue) पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

 

पासपोर्ट बनवाने हेतु प्रतिदिन 55 अपॉइंटमेंट स्लॉट उपलब्ध हैं। आवेदकों को ऑनलाइन पोर्टल www.passportindia.gov.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर, निर्धारित शुल्क जमा करके अपॉइंटमेंट बुक करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों की मूल और स्व-प्रमाणित छायाप्रति के साथ निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

 

मौके पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment