वंदना आटोमोबिलिटी ई-रिक्शा सेल शो रूम का किया गया विधिवत शुभारंभ

लखीसराय। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन के नजदीक लखीसराय -सिकंदरा मेन रोड पर वंदना आटोमोबिलिटी ई-रिक्शा सेल शो रूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। गौरतलब हो कि वंदना आटोमोबिलिटी ई-रिक्शा सेल शो रूम का विधिवत उद्घाटन हुंडई एजेंसी के चेयरमैन विनय कुमार सिंह की ओर से फीता काट कर किया गया। इस बीच प्रो वंदना कुमारी ने बताया कि वंदना आटोमोबिलिटी से मयूरी ई-रिक्शा की 10जुलाई से 30जुलाई तक खरीदारी करने पर विशेष आफर भी दिए जाएंगे। जिसमें गैस चूल्हा, ट्राली बैग,प्रेशर कुकर प्रमुख है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार का नया अवसर भी मिलेंगे। वंदना आटोमोबिलिटी मयूरी ई-रिक्शा सेल शो रूम ओपनिंग के पूर्व आगत अतिथियों को शाल एवं बुके देकर स्वागत किया। मौके पर जाने माने कांग्रेस नेता कौशल कुमार सिंह, प्रो0वंदना कुमारी, कौशल प्रसाद शर्मा,निशांत कुमार, डॉ राजीव राय, उमापति पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment