लखीसराय। जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आज सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर भगवान शंकर के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मौके पर श्रद्धालुओं की ओर से भगवान शंकर से मानवता की कल्याण ,शांति एवं खुशहाली की कामनाएं की गई। गौरतलब हो कि शुक्रवार से सावन के पवित्र महीने का प्रवेश प्रारंभ हो गया। इसके मद्देनजर कांवरियों की ओर से सुप्रसिद्ध अशोक धाम भारी संख्या में भगवान शंकर की पूजा अर्चना सहित जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक करने के लिए लोग पैदल यात्रा करने लगे हैं। इस बीच सावन के पहले दिन भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से भगवान शंकर के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई । मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। जगह-जगह दंडाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों के जवान को विधि व्यवस्था संधारण ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अलावा वाहनों का पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था किया गया है । कुल मिलाकर सावन महीने का प्रवेश करते ही सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में कांवरियों के बोलबम के नारों के बीच भगवान शंकर की पूजा अर्चना परवान पर कायम हो गया है। जिला परिषद अध्यक्ष के साथ समाज सेवी रोहित कुमार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मदन मंडल समेत कई गणमान्य एवं श्रद्धालूगण मौजूद थे।









