वैश्य समाज अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए तेज करें लड़ाई:समीर महासेठ

लखीसराय-वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा है कि वैश्य समाज प्रभावकारी राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए लड़ाई तेज करें। वे शहर के दालपट्टी स्थित जीवन ज्योति मैरेज हॉल में जिला स्तरीय वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 29 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले बिहार राज्य के स्तरीय वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने के लिए वैश्य समाज के सभी 56 उप जातियों को न्योता दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर महासेठ ने कहा कि हमें हर एक क्षेत्र में जागृत होने की आवश्यकता है।उन्होंने आगामी बिहार विधान सभा का चुनाव में वैश्य समाज से बीजेपी के खिलाफ अपनी एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सूबे में 22 प्रतिशत से ज्यादा हमारी आबादी है। उन्होंने कहा कि जब सरकार दो प्रतिशत वालों के लिए सवर्ण आयोग गठन कर सकती है तो 22 प्रतिशत वालों के लिए क्यों नहीं वैश्य कल्याण आयोग गठन की गई। लखीसराय विधान सभा में वैश्य समाज से प्रत्याशी की वकालत करते हुए समाज के लोगों को राष्ट्रीय जनता दल को साथ देने की अपील की।सम्मेलन को बिहार वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव मनजीत साहू,नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद,राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण साहू,सीपीएम नेता मोती साह,दीपक वर्मा,डॉ संजय कुमार प्रियदर्शी,युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनय कुमार साहू,वार्ड पार्षद जय प्रकाश गुप्ता।चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व महासचिव सुबीन कुमार वर्मा,प्रमोद वर्मा एवं सुधीर वर्मा ने संबोधित किया।

Leave a Comment