मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

लखीसराय। समाहरणालय लखीसराय स्थित NIC के सभा कक्ष में मुख्य सचिव, बिहार, अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

विदित हो कि मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा की जाती है। इस बार द्वितीय मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, श्रम संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर परिषद सूर्यगढ़ा, जीविका इत्यादि की समीक्षा की गई।

 

समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी लखीसराय, मिथिलेश मिश्र के साथ सिविल सर्जन लखीसराय बी पी सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी लखीसराय ओम प्रकाश सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पांडेय, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई लखीसराय रूपेश कुमार, श्रम अधीक्षक लखीसराय संजय कुमार, सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment