जानलेवा हमले के मामले में चाचा और भतीजा गिरफ्तार
शेखपुरा। जानलेवा हमले के एक मामले में शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी आपस में चाचा भतीजा बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शेखोपुर डीह गांव निवासी छोटन सिंह का पुत्र अजय नारायण सिंह तथा उसका भतीजा सुशांत कुमार उर्फ सुमंत कुमार बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व एएसआई जय कुमार यादव ने की।
पुलिस ने खदेड़कर कर बाइक सवार तस्कर को दबोचा

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856
गिरफ्तार चाचा और भतीजा को पुलिस निगरानी में गुरुवार को शेखपुरा जेल भेज दिया गया। इस बाबत शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि बुधवार को नाली विवाद के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ कुदाल और लाठी डंडों से वार कर गांव के ही संजीत कुमार तथा उसकी पत्नी बॉबी देवी को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया था। घटना के संबंध में घायल की शिकायत पर स्थानीय थाना में जानलेवा हमले के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो आरोपियों को उनके पड़ोसी के घर से गिरफ्तार कर ली। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के भय से चाचा और भतीजा पड़ोसी के घर में छिपकर रह रहे थे। मामले के अन्य 4 आरोपी फरार बताए गए हैं। जिनकी गिरफ़्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।









