RMW वीमेंस कॉलेज में अवैध वसूली के खिलाफ छात्र का प्रदर्शन

RMW वीमेंस कॉलेज में अवैध वसूली के खिलाफ छात्र जदयू का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

 

नवादा। जिला मुख्यालय में राजेंद्र मेमोरियल वीमेंस कॉलेज में छात्राओं से ली जा रही अतिरिक्त फीस और कथित शोषण के खिलाफ छात्र जनता दल (यूनाइटेड) ने बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को जदयू के छात्र जिला अध्यक्ष विपिन कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्राचार्य को मांग पत्र सौंपकर छात्राओं की समस्याओं के समाधान की अपील की।

 

प्रमुख आरोप:

प्राचार्य को दिए गए आवेदन में छात्र संगठन ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्राओं से रेमिटेंस फीस’ के नाम पर 400 रुपये की अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है।

जेडीयू के छात्र जिलाध्यक्ष बिपिन कुमार चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा इस शुल्क का कोई स्पष्ट आधिकारिक उल्लेख नहीं है, फिर भी छात्राओं पर यह आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

 

साइबर सेंटरों से मिलीभगत का संदेह

 

संगठन ने ऑनलाइन प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। आवेदन के अनुसार:

जटिल लॉगिन प्रक्रिया: विश्वविद्यालय और कॉलेज की अलग-अलग वेबसाइटों पर लॉगिन की अनिवार्यता के कारण छात्राओं को साइबर कैफे के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जहाँ उनसे मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है।

 

आईडी-पासवर्ड का मुद्दा:

छात्राओं को उनके निजी यूजर आईडी और पासवर्ड कॉलेज स्तर पर न देकर उन्हें बाहरी सेंटरों पर निर्भर रहने को मजबूर किया जा रहा है, जिससे मिलीभगत की बू आती है।

 

कर्मियों पर अवैध मांग का आरोप:

फॉर्म जमा करने के दौरान कॉलेज कर्मियों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि मांगे जाने की भी शिकायत की गई है।

 

स छात्राओं की मुख्य मांगें:

सभी प्रकार के शुल्कों की स्पष्ट सूची कॉलेज के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाए।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल व एकीकृत किया जाए ताकि छात्राओं का अनावश्यक खर्च कम हो।

कॉलेज स्वयं छात्राओं को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए।

अवैध वसूली में शामिल व्यक्तियों और कर्मचारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

विपिन कुमार चौधरी (जिला अध्यक्ष, छात्र जदयू) ने कहा, “छात्राओं का मानसिक और आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कॉलेज प्रशासन ने जल्द ही इन विसंगतियों को दूर नहीं किया और पारदर्शी व्यवस्था लागू नहीं की, तो संगठन उग्र आंदोलन को विवश होगा।

इस मौके पर संगठन के कई अन्य सदस्य और कॉलेज की छात्राएं मौजूद थीं।

Leave a Comment