रजौली में शराब परिवहन में जुटे बाइक पर सवार दो लोगों को 75 लीटर देशी महुआ शराब के साथ उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार के द्वारा बीते रविवार को अंधरबारी मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार तस्करों की पहचान अंधरबारी गांव निवासी स्व. सतीश लाल के पुत्र रौशन कुमार एवं शंभू सिंहल के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है।गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे झारखंड के जंगली क्षेत्र से शराब खरीदकर बेचने के उद्देश्य से लेकर जा रहे थे।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में जब्त शराब,बियर,स्कूटी व बाइक के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।गिरफ्तार लोगों से जरूरी पूछताछ के बाद स्वास्थ्य जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इस मौके पर उत्पाद एएसआई सुजीत कुमार,एएसआई दीपक कुमार शर्मा,महिला उत्पाद बल एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे।









