लखीसराय से एस०के०गांधी । सभापति अरविंद पासवान एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार सहित वार्ड पार्षद डॉ संतोष कुमार की अगुवाई में आज नगर परिषद स्थित वार्ड नंबर 32 कबैया में जोड़ा पोखर के समीप स्वच्छता ही सेवा पखवारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर सभापति अरविंद पासवान ने कहा कि 17सितंबर से 2अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान , वार्ड पार्षद डॉ संतोष कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, सफाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार राउत, नीतीश कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोगों एवं सफाई कर्मियों की स्वच्छ लखीसराय -स्वस्थ लखीसराय के आह्वान के साथ कूड़े एवं कचडों की लोगों ने कुदाल से सफाई की। इसके पहले इस बावत में सभापति अरविंद पासवान , उपसभापति शिव शंकर राम एवं एक्सक्यूटिव आफिसर अमित कुमार सहायक लोक अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा,प्रधान सहायक अवध कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ नप सभागार में लगभग वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में विशेष बैठक आयोजित किया गया। मौके पर सभापति अरविंद पासवान ने कहा इस अभियान के तहत 17सितंबर से आगामी 2अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार की जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत ग्रीन लखीसराय – क्लीन लखीसराय के लिए तमाम अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ लखीसराय निर्माण की दिशा में इस दौरान मिशन मोड में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं नगर वासियों से साफ -सफाई के लिए आह्वान किया जाएगा। इस बीच पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा कचरा प्रबंधन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भी दीर्घकालीन अभियान चलाए जाएंगे।
बैठक में वार्ड पार्षद सुनील कुमार, गौतम कुमार, उमेश चौधरी, सुरेंद्र मंडल, डॉक्टर संतोष कुमार,पवन कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार,अजय यादव, शोभा देवी,सुशील कुमार, कौशल सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, सफाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, मदन मंडल, अधिवक्ता परमानंद कुमार वर्मा, देवेंद्र केवट, राजपाल राउत उर्फ पवन राउत, एनजीओ एजेंसी प्रमुख हिमांशु कुमार सहित स्वच्छता विभाग से जुड़े अन्य कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।









