नारदीगंज थाने के दो एसआई निलंबित,थाने में आवेदन देने गए अधिवक्ता से मारपीट करने का था आरोप।

नारदीगंज थाने के दो एसआई निलंबित,थाने में आवेदन देने गए अधिवक्ता से मारपीट करने का था आरोप।

 

संवाददाता: सोनू सिंह।

 

बिहार/नवादा: नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव निवासी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विपिन सिंह उर्फ आनंद मोहन के साथ स्थानीय थाना परिसर में मारपीट करने के जुर्म में एसआई नंदलाल यादव और गौतम कुमार विमल को निलंबित कर दिया गया है। अधिवक्ता विपिन सिंह ने बताया कि उनके पिताजी का देहांत हो गया था। गुरुवार को तेरहवीं थी। उसी रात में उनके घर से 25,000 रुपए नगद चार मोबाइल और एक बैग की चोरी हो गई। जिसकी सूचना 112 पर डायल कर पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची भी, उसके बाद वह अपने बेटे और बेटी को आवेदन देने के लिए नारदीगंज थाने भेजा आवेदन लिख कर देने लगा। पीड़ित के अनुसार उस समय

 

गोपाल कुमार और उसके भाई बहन।

 

पुलिस कर्मी प्राथमिक दर्ज करने के लिए 10,000 हजार रुपये की मांग करने लगे। इसी बात पर पुलिसकर्मी के साथ वाद-विवाद होने लगा। फिर थाने परिसर में बैठे गोपाल कुमार अरविंद कुमार को पुलिसकर्मी ने डांट कर बोला बाहर बैठने के लिए वाद विवाद के दौरान कुछ पुलिस कर्मी इसी वक्त पीड़ित का कॉलर पकड़ कर मारपीट करने लगा। पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसी वक्त मोनी कुमारी का मोबाइल पुलिसकर्मी द्वारा छीन लिया गया जो जांच के बाद वापस किया गया। जिसकी पूरा वीडियो उसके पास मौजूद है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा रात्रि 12:00 तक इस मामले की जांच की गई।

 

अधिवक्ता द्वारा सुबह पहर RTI डाला गया और सीसी फुटेज की मांग की गई। जिससे इसके आधार पर जितने भी पुलिस बदतमीजी की हैं उन सभी पर कार्रवाई हो।

 

 

थाना प्रभारी राजगिरी प्रसाद उस वक्त थाने में अनुपस्थित थे अपने दल बल के साथ किसी घटना को लेकर डोहरा गांव गए हुए थे, ऐसा पाया गया

 

थाना प्रभारी राजगृह प्रसाद ने बताया कि वरीय अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुर सीसीटीवी फुटेज व अन्य जांच के बाद वरीय पदाधिकारी द्वारा नारदीगंज थाना के एसआई गौतम कुमार विमल व एसआई नंदलाल यादव को निलंबित किया गया है। वरीय अधिकारियों के जांचोपरांत पुलिस पदाधिकारी पर मामला दर्ज होगा। इधर, बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन के आदेशानुसार अधिवक्ता अरविन्द कुमार शर्मा व अधिवक्ता अनिल कुमार ने घायल अधिवक्ता को देखने सदर अस्पताल गये और हाल चाल पूछे और दोषी पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करने की मांग की।।

Leave a Comment