नवादा । जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव स्थित पोखर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पोखर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया। युवक की हत्या अन्यत्र हाथ तथा गला रेतकर करने के बाद शव को बढ़ौना गांव स्थित छिलका पोखर में फेके जाने की आशंका पुलिस जता रही है।
बताया जाता है कि रविवार लगभग 10 बजे पोखर में एक युवक का शव तैराता देख ग्रामीण इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना बाद पहुंची पुलिस तथा एफएसएल की टीम ने मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक का हाथ तथा गला कटा हुआ है। इसके अलावा उसके शरीर के कई स्थानों पर जख्म का निशान भी है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कहीं और जगह पर करने के बाद शव को उक्त पोखर में लाकर फेक दिया गया है। बताया जाता है कि पोखर में शव होने की सूचना क्षेत्र में बिजली करंट की तरह फैल गया और देखते ही देखते आसपास गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिल किसी ने शव की पहचान नहीं कर सके, जिससे प्रतित होता है कि मृतक कहीं दूसरे जगह का है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम बाद पहचान के लिए सदर अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखा है।









