नगर परिषद सभागार में आयोजित किया गया राजस्व महा अभियान की सफलता को लेकर प्रशिक्षण

लखीसराय। सदर अंचल की अंचल पदाधिकारी सुप्रिया आनंद पटेल एवं नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की संयुक्त देखरेख में आज नगर परिषद सभागार में राजस्व महा अभियान कार्यक्रम की सफलता को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अंचल पदाधिकारी सुप्रिया आनंद ने कहा की बिहार सरकार की ओर से राजस्व विभाग द्वारा लोगों के घर-घर पहुंचकर जमीन के कागज में सुधार किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बीते 16 अगस्त से आगामी 20 सितंबर 2025 तक चलेगा । उन्होंने कहा राजस्व महा अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन के रिकॉर्ड अर्थात अभिलेख की अशुद्धियों में सुधार में तेजी लाने हेतु एक विशेष राजस्व महा अभियान का आयोजन किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के घर, पंचायत तक पहुंच कर उनके भूमि संबंधित दस्तावेजों की अशुद्धियों का सुधार करना है जिसके तहत ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार, परिमार्जन ,उत्तराधिकार नामांतरण ,बटवारा नामांतरण, छुट्टी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करना आदि शामिल है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर संबंधित कर्मियों को 16 अगस्त से 15 सितंबर तक विभाग द्वारा गठित टीम की ओर से घर-घर जाकर जमाबंदी पंजी की प्रति एवं आवेदन प्रपत्र वितरण किए जाने की बातें कही गई। इसके अलावा इस आबादी में विभिन्न प्रकार के हल्का वार विशेष शिविर का आयोजन जमाबंदी में त्रुटि सुधार के लिए परिमार्जन, उत्तराधिकार नामांतरण, बटवारा नामांतरण ,छुटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करना आदि कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया । उन्होंने बताया की कार्यक्रम की सफलता को लेकर राजस्व महा अभियान कैंप की तिथि एवं स्थान की जानकारी बिहार भूमि पोर्टल पर भी उपलब्ध है। जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी लोग सहयोग लेकर इस महा अभियान का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Comment