आज गोविन्दपुर विधानसभा के रोह पश्चिमी मंडल में भाजपा विधानसभा संयोजक कुन्दन कुमार प्रभाकर जी द्वारा सनातन धर्म के उत्थान के लिये ठाकुरबाड़ी के पुजारियों को अंगवस्त्र के द्वारा सम्मानित कर जनकल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया। उन्होने कहा की जबतक सनातन धर्म का उत्थान नहीं होगा, तबतक विश्व का कल्याण नहीं होगा.।इस कार्यक्रम में ग्राम सिउर, बधोर, कुंज डुमरी,कुंडा, ओहारी, नजरडीह के मंदिरों के पुजारी बृजनंदन पाण्डेय, रामाकांत पाण्डेय, नवल सिं, राजकुमार पाण्डेय, शंभू पाण्डेय, परमानंद पाण्डेय, पिंटू पाण्डेय आदि को सम्मानित किया गया.।इस कार्यक्रम के भ्रमण में शामिल हुये मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, मंडल प्रभारी विनोद सिंह जी महामंत्री, राहुल कुमार, उपाध्यक्ष रामविलास राय, जयप्रकाश पाण्डेय, तिरपुरारी शरण,संतोष कुमार,धीरज कुमार रोह पूर्वी महामंत्री रजनीश कुमार आदि भाजपा कार्यकर्त्ता हुये।









