नवादा जिला के कोनिया पर देर शाम देर रात करीब 1:30 बजे नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली से रूपा थाना क्षेत्र के धनवा गांव बारात गई थी जहां से लौट के दौरान नवादा से पहले कोनिया पर एक ट्रक और कार की भयानक चक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नरहट थाना के छोटी पाली निवासी पूर्व उप मुखिया पंकज चंद्रवंशी, नथ्थू चंद्रवंशी और कारू चंद्रवंशी की बारात से वापसी के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। दुर्गा चंद्रवंशी और जयनंदन चन्द्रवंशी गंभीर रूप से घायल हैं जिनका पावापुरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे लोग रुपौ थाना अंतर्गत धनवां गांव से वापस हो रहे थे और क़ादिरगंज के कोनिया मोड़ के समीप उनकी गाड़ी को किसी ट्रक ने रात्रि 1:30 बजे धक्का मार दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है









