लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम से संबंधित जीविका पोर्टल पर अंकित महिलाओं के आकांक्षाओं एवं मांगों के निष्पादन हेतु सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक-सह -प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि सभी विभागीय पदाधिकारीयों का लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड क्रिएट किया गया है वे अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से जीविका पोर्टल पर लॉगिन कर अपने-अपने विभाग से संबंधित महिला संवाद के दौरान महिलाओं द्वारा दर्ज किये गये आकांक्षाओं को निष्पादित करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं।
इस अवसर पर अधिकारियों को एप में लॉग इन से सम्बंधित समस्याओं का त्वरित समाधान कराया गया ।
दिनांक 18.04.2025 से लखीसराय जिला में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक दिन अलग-अलग जीविका संगठनों के द्वारा अपनी आकांक्षाओं एवं मांगों को जीविका पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। ऐसी सारी आकांक्षाएं पोर्टल के माध्यम से सभी संबंधित विभाग को के पदाधिकारी को फॉरवर्ड किया जा रहा है। विभागीय पदाधिकारी गण ऐसे सारी आकांक्षाओं का निष्पादन विभागीय योजनाओं के द्वारा या जिला स्तर पर नहीं हल होने वाले समस्याओं को राज्य स्तर पर फॉरवर्ड करेंगे।
आज के बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के नीरज कुमार तथा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।









