लखीसराय SK Gandhi। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की देखरेख में बीते 26 से 28 मई तक 25 तक लखीसराय नगर परिषद के सभी 33 वार्डों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड निर्माण कार्य के लिए विशेष अभियान परवान पर चलाया जा रहा है । उपरोक्त बातें कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने व्यक्त की । उन्होंने कहा लाभुक परिवार के सभी सदस्यों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना जरूरी है । जिसके लिए लखीसराय नगर परिषद के तमाम वार्डों में अलग-अलग शिविर लगाया गया है । इसमें संबंधित आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी एवं स्थानीय निकाय के कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया की इसके लिए सरकारी अस्पतालों में डिजिटल काउंटर ,आयुष्मान काउंटर ,सभी प्रखंडों के ऑपरेटर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नजदीकी कंप्यूटर सर्विस सेंटर सीएससी या आयुष्मान ऐप से अपना आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड जरूर लेकर शिविर केंद्र पर पहुंचे। वय वंदना कार्ड बनाने के लिए भी आधार कार्ड लाना अनिवार्य है । कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के अनुसार संबंधित कार्यक्रम का क्रियान्वयन जिला क्रियान्वयन इकाई आयुष्मान भारत लखीसराय की ओर से कराया जा रहा है। इन कार्यों में नगर परिषद की ओर से भी विशेष टीम गठित कर लखीसराय नगर के तमाम इलाकों में जन-जन तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विदित हो कि कार्यक्रम बीते 26 मई से 28 में तक चलेगा । इस दौरान राशन कार्ड धारी परिवार एवं 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार ₹500000 तक का निःशुल्क इलाज सुविधा को लेकर आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनाए जाएंगे । उन्होंने संबंधित तमाम लाभार्थियों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।









