बिहार: कहुआरा के सरकारी स्कूलों में छठ पूजा का मनोरम दृश्य, बना चर्चा का केंद्र,जाने छठ पूजा का शुभ मुहूर्त।

संवाददाता :सोनू सिंह।
बिहार :नवादा के सरकारी स्कूलों में पहली बार छठ पूजा को लेकर बच्चों को किया गया जागृत
बता दें नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कहुआरा के आदर्श मध्य विद्यालय “उच्च माध्यमिक विद्यालय” के प्रांगण में बच्चे और शिक्षक समेत छठ पूजा मनाया धूमधाम से वहीं मौजूद रहे शिक्षक,गोपाल सर,परशुराम सर आदि
जाने छठ पूजा का शुभ मुहूर्त।
“सूर्य भगवान और छठी मैया को समर्पित छठ महापर्व 4 दिनों तक चलता है. इसकी शुरुआत नहाय खाय से होती है, उसके बाद खरना या लोहंडा, संध्या अर्घ्य और फिर अंतिम दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होती है. इस बार छठ की तारीख को लेकर बहुत विरोधाभास है जिसके कारण लोग समझ नहीं पा रहे हैं आखिर छठ की पूजा किस दिन की जाएगी. तो चलिए आपकी कंफ्यूजन दूर करते हैं और बताते हैं नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख और मुहूर्त.
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर छठ पूजा की शुरूआत होती है. जो सप्तमी तिथि पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होती है. ऐसे में इस साल 5 से 7 नवंबर तक छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा. जिसमें मुख्य छठ पूजा 7 नवंबर यानी षष्ठी तिथि को. इस साल षष्ठी तिथि 12:41 बजे से शुरू होकर 8 नवंबर की मध्य रात्रि तक रहेगी. ऐसे में शाम का अर्घ्य देने का मुहूर्त 7 नवंबर 5:29 मिनट पर सुबह का अर्घ्य देने का मुहूर्त 8 नवंबर को 6:37 मिनट तक है.
छठ पूजा का कैलेंडर 2024 –
नहाय-खाय – 5 नवंबर (सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 41 मिनट पर होगा.)
कदू भात – 5 नवंबर, मंगलवार
खरना – 6 नवंबर, बुधवार को
शाम का अर्घ्य – 7 नवंबर को
सुबह का अर्घ्य – 8 नवंबर को
छठ महापर्व का महत्व –
इस पर्व पर छठी मैया की पूजा करते हुए भक्त अपने बच्चों की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इस दिन भक्त प्रार्थना करते हैं कि बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहे,निरोग रहे और उसे लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले.









