नवादा जिले के हिसुआ स्थित मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य एनडीए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर से विधायक माननीय श्री नितिन नवीन जी ने कहा कि नवादा मेरी पिताजी की जन्मभूमि भी है और कर्मभूमि भी। आज मैं यहां अपने पिता तुल्य लोगों से आशीर्वाद लेने आया हूँ। नवादा के लिए जितना भी करूँ, उतना कम लगता है। यहां के विकास का श्रेय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की डबल इंजन सरकार को जाता है। मोदी हैं तो मुमकिन है, नीतीश हैं तो यकीन है।
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि “हिसुआ क्षेत्र के लिए ही 200 करोड़ की योजनाएं दी गई हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री जी द्वारा नवादा के लिए कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिनमें एनएच-82 पर 365 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना भी शामिल है। NDA सरकार केवल शिलान्यास ही नहीं करती, बल्कि उद्घाटन कर जनता को उसका लाभ भी पहुंचाती है।
विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि “ये लालटेन युग नहीं, LED युग है। लालटेन युग वाले चले गए, अब हर घर तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। NDA सरकार ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर बिहार का चेहरा बदल दिया है। जंगलराज में कांग्रेस और राजद के नेता पटना में भी बैठक करने की हिम्मत नहीं कर पाते थे। आज पूरा कांग्रेस नेतृत्व अपनी बैठकें पटना में कर रहा है, यह NDA सरकार की उपलब्धि है।
उन्होंने आगे कहा कि कभी बिहार से बाहर इलाज कराने जाने की मजबूरी थी, आज हर सुविधा बिहार में उपलब्ध है। कभी नेता प्रतिपक्ष के परिवार रात में सुरक्षित नहीं निकल सकते थे, बहनों और बेटियों के लिए 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल था, पुरुष भी दस बार सोचते थे बाहर जाने से पहले। वह पलायन वाला बिहार अब बदलकर विकासशील बिहार बन चुका है और इसका श्रेय केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जाता है।


युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग आज रोजगार देने की बात करते हैं, वही लोग पहले नौकरी के नाम पर युवाओं की जमीनें हड़पते थे। NDA सरकार ने हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले हैं, युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा की नई राह खोली है। NDA के पास बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “आज हर गरीब परिवार तक उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, 125 यूनिट फ्री बिजली और जन-धन खाता जैसी योजनाएं पहुंच रही हैं। पहले जब मोदी जी जन-धन खाते खुलवा रहे थे, तब कुछ लोग इसका मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज इन्हीं खातों से हर गरीब तक सीधी मदद पहुंच रही है। यह संभव हुआ है केवल मोदी जी और नीतीश कुमार जी की दूरदर्शी नीतियों से।
उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “जो लोग कल तक जंगलराज की अंधेरी गलियों में बंधक थे, आज वही लोग मरीन ड्राइव पर रील बनाते और परिवार संग घूमते दिखते हैं। यही NDA सरकार की उपलब्धि है कि आज बिहार सुरक्षित है और विकास की राह पर है।
अंत में मंत्री जी ने कहा कि “बिहार का विकास अब किसी एक घर या परिवार तक सीमित नहीं रहेगा, यह हर गांव और हर परिवार तक पहुंचेगा। महात्मा गांधी सेतु और 6 लेन के नये पुल को देखकर हर कोई समझ सकता है कि बिहार किस तरह बदल रहा है। यह डबल इंजन सरकार का संकल्प है।
इस अवसर पर नवादा के सांसद माननीय श्री दिवेश ठाकुर जी, विधान परिषद सदस्य श्री नीरज कुमार जी, वारिसलीगंज की विधायक श्रीमती अरुणा देवी जी, विधान परिषद सदस्य श्री कुमोद वर्मा जी, विधान परिषद सदस्य श्री अशोक यादव जी, हिसुआ के पूर्व विधायक श्री अनिल सिंह जी, पूर्व विधायक श्री रणविजय जी, जिला अध्यक्ष श्री अनिल महतो जी सहित NDA के सभी सम्मानित नेता एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।









