लखीसराय- नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, उपसभापति शिव शंकर राम,कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार सहित वार्ड पार्षद एवं अन्य अधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से नगर भवन में दीप जलाकर शहर के पथ विक्रेताओं के बीच पीएम स्वनिधि विशेष सेवाओं के तहत लोक कल्याण मेला का शुभारंभ किया गया । *मौके पर सभापति अरविंद पासवान, उपसभापति शिव शंकर राम एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की ओर से पीएम स्वनिधि विशेष सेवाओं के तहत विस्तार से योजनाओं की जानकारी दी गई। विदित हो कि इस विभाग अंतर्गत भारत सरकार के तत्वावधान में नगर परिषद के सौजन्य से लोक कल्याण मेला आयोजित* किया गया। जिसके अंतर्गत सभी पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15000 से 25000 और 50000 तक ऋण सुविधा मुहैया कराए जाने का प्रावधान किया गया है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत डिजिटल पेमेंट प्रशिक्षण, स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए एफएसएसएआई के सहयोग से स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वनिधि से समृद्धि के अंतर्गत विक्रेताओं और उनके परिवार वालों की सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जाएगा। लाभार्थियों को भारत सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा । जिनमें पीएम सुरक्षा बीमा योजना ,पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, पीएम जन धन योजना, जननी सुरक्षा योजना ,सीओ सी डब्लू के तहत पंजीकरण, पीएम मातृ वंदना योजना एवं जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कौशल शर्मा, मनोज कुमार, गौतम कुमार मंडल,सोनी मुखिया, अमित कुमार,पी ओ प्रवीण कुमार, मिशन समन्वयक अमित कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, फुटपाथ संघ प्रमुख महेश गुप्ता सरीखे कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।









