रामनवमी के दिन मंदिर का पट रात दो बजे खुलेगा
रामनवमी के दिन मंदिर के अंदर और बाहर भीड़ की सीसी टीवी कैमरे से होगी मॉनिटरिंग सबसे पहले दर्शन करने वाले 10 भक्तों को मंदिर करेगा सम्मानित गर्मी के मद्देनजर मंदिर के गर्भ गृह को 80 टन का एसी किया गया इंस्टाल मंदिर प्रबंधन ने प्रशासन, पुलिस, प्राइवेट गार्ड और स्वयं सेवकों को भक्तों से बढ़िया व्यवहार करने की अपील दोपहर 12 आरती के बाद बिना फूल माला प्रसाद की होगी इंट्री मंदिर का पट रात दो 2 बजे खुल जाएगा भक्त लाइव दर्शन कर सके इसके बाहर में इस बार बड़ा 20 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी सुरक्षा के लिए सरकारी और प्राइवेट सुरक्षा कर्मी रहेंगे तैनात महिला-पुरूष भक्तों के लिए मेडिकल टीम, एंबुलेंस, शौचालय आदि रहेगी व्यवस्था भक्तों के मनोरंजन के लिए बाहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम चोर-पाकेटमारों पर रहेगी पैनी नजर|
पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में इस वर्ष 27 मार्च तो रामनवमी मनाई जाएगी। इस बार भक्तों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे रामनवमी के दिन मंदिर आने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मंदिर प्रबंधन के साथ प्रशासन भी भक्तों की सहूलियत रहेगा तैनात। मंदिर के गर्भ गृह में 80 टन का एसी इंस्टाल किया गया है। जिससे भक्तों को गर्मी से निजात मिल जाय। भक्तों से बढ़िया व्यवहार करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने प्रशासन, पुलिस, प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और स्वयं सेवकों से अपील की किया है। किसी भक्त को हाथ पकड़ कर आगे नहीं बढ़ाने की भी अपील की गई है।
शेखपुरा के खिलाड़ीआर्यन कुमार का बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
27 को क्यों मनाई जाएगी रामनवमी….
1-इस वर्ष रामनवमी दिनांक 27 को मनायी जाएगी। एक दिन पहले दिनांक 26 को वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार अपराह्ण 2:11 बजे दिन से नवमी तिथि तथा पुनर्वसु नक्षत्र सन्ध्या 6:31 से आरम्भ होती है, इससे पहले तक अष्टमी तिथि तथा आर्द्रा नक्षत्र ही रहती है, अतः पूर्व दिन मुख्य वेला में नवमी नहीं है। दि. 27 को नवमी तिथि 12 बजकर 02 मिनट तक है तथा पुनर्वसु नक्षत्र भी सन्ध्या 5: 08 मिनट तक है। दरभंगा से प्रकाशित पंचांग के अनुसार दि. 26 को नवमी तिथि 2:20 मिनट अपराह्ण पर आरम्भ होती है तथा दि. 27 को 12:12 पर समाप्त होती है। अतः रामजन्म की वेला मध्याह्न काल, अष्टमी नक्षत्र और पुनर्वसु नक्षत्र तीनों का योग दि. 27 को शुक्रवार के दिन मिलता है। यही कारण है कि रामनवमी दिनांक 27 को शुक्रवार के दिन मनायी जाएगी।
इस वर्ष शुक्रवार होने के कारण राहुकाल तथा यमघंट योग 9:00 से 12:00 बजे तक लगातार पड़ रहा है, अतः ध्वजपूजन का जो कर्मकाण्ड होता है, जिसमें विधिवत् संकल्प लिया जाता है, वह संकल्प 9:00 से पूर्व लिया जाना चाहिए, उसके बाद ध्वजपूजा आगे भी चलती रहेगी। ठीक 12:00 बजे जन्मोत्सव की वेला का दीपक जलाया जाना चाहिए। दीपक जला लेने के बाद उत्सव आगे भी चलता रहेगा।
सीसी टीवी कैमरे से होगी मॉनिटरिंग।
मंदिर के अंदर और बाहर भक्तों की भीड़ की सीसी टीवी कैमरे से होगी मॉनिटरिंग। मॉनिटरिंग के लिए बाहर में भी सीसी टीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस बार सीसी टीवी कैमरे की संख्या बढ़ाई गई। मंदिर की भीड़ को मॉनिटरिंग के लिए महावीर मंदिर टीओपी में भी की गई है मॉनिटरिंग की व्यवस्था।
मंदिर के सीसी टीवी रूम को बनाया गया कंट्रोल रूम। कंट्रोल रूम में पुलिस भी भक्तों की भीड़ पर रखेगी पैनी नजर।
बाहर कतार में खड़े भक्त भी मंदिर में चल रहे दर्शन कार्यक्रम और भक्तों की भीड़ के प्रेसर को देख सके इसके लिए बड़ा स्क्रीन वाला एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। इस बार एलईडी स्क्रीन की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई है। जिससे मंदिर में हो रहे दर्शन देख सकें।
महिला और पुरूष भक्त उत्तरी गेट से मंदिर में प्रवेश करेंगे और दर्शन करने के बाद पूर्वी गेट से मंदिर से बाहर निकलेंगे और सब-वे (भू-तल) के रास्ते जीपीओ के पास निकलेंगे।
पार्किग की सुविधा के
भक्तों को पार्किग की सुविधा के लिए इस बार मल्टी लेवल पार्किंग हब और बुद्धा पार्क में वाहनों की पार्किंग के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। जिससे भक्तों को आर ब्लाक के पास पार्किंग से निजात मिल जाएगी और आर ब्लाक के पास पार्किंग नहीं करना पड़े।
बाहर कतार में लगे भक्तों के लिए जगह-जगह पर पानी, लाइट,शौचालय, मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था रखी गई। मंदिर प्रांगण में भी चिकित्सकों की एक टीम तैनात रहेगी।
नैवेद्यम लड्डू की कमी न हो
भक्तों को नैवेद्यम लड्डू की कमी न हो। इसका विशेष ध्यान रखा गया। इसके लिए इस वर्ष गुजरात से बड़ा इंडक्शन चूल्हा मंगाया गया है और इंस्टाल भी कर दिया गया है। इंडक्शन पर नैवेद्यम लड्डू तैयार होने लगा है। जिससे अब रामनवमी के दिन नैवेद्यम की कमी नहीं होगी। जरूरत के अनुसार नैवेद्यम तैयार किया जा सकता है। इस बार 18 हजार किलो नैवेद्यम बनाने की है योजना। जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। व्यवस्था 24 हजार किलों तैयार करने की रखी गई है।
भीड़ के मद्देनजर इस बार काफी संख्या में पुलिस कर्मी (महिला-पुरूष पुलिस कर्मी) और प्राइवेट गार्ड किए जाएंगे तैनात। जिससे भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। आर ब्लाक से मंदिर तक कुछ जगहों में पुलिस बल की संख्या अधिक रहेगी।
प्रशासन भीड़ की कराएगी वीडियोग्राफी
इस बार प्रशासन भीड़ की कराएगी वीडियोग्राफी। जिससे भीड़ की गतिविधियों की जानकारी मिल सके। इस वर्ष करीब चार-पांच लाख भक्तों के आने की की जा रही है उम्मीद
इस वर्ष यजमान बनेंगे श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल। पुष्प वर्षा भी होगी। पूजा के बाद भक्तों के बीच वितरित करने के लिए दो 51 किलों वजन नैवेद्यम लड्डू तैयार किया जाएगा। महावीर मंदिर का पट रात को दो बजे खुल जाएगा। आरती के बाद भक्त दर्शन कर सकेंगे।
रामनवमी के दिन शाम को शहर की करीब 52 झाकियां झंडा लेकर पहुंचेंगी मंदिर। सभी समितियों को मंदिर में किया जाएगा सम्मानित।
मंदिर को लाइट और फूल से सजाया जा रहा है। फूल कोलकाता से मंगाया गया है। इसके अलावा गर्मी में भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए गर्भ गृह में 80 टन का एसी इंस्टाल कर दिया गया है। आकर्षण... इस वर्ष रामनवमी के दिन सबसे पहले कतार में लगे दर्शन करने वाले 10 भक्तों को मंदिर प्रशासन करेगा सम्मानित









