शेखपुरा के खिलाड़ी आर्यन कुमार का बॉक्सिंग खेल में शानदार प्रदर्शन
जिले के होनहार और प्रतिभावान बॉक्सिंग खिलाड़ी आर्यन कुमार ने दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर शेखपुरा जिले का नाम रोशन किया है। गत 22 मार्च को दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल प्रतियोगिता में आर्यन कुमार ने 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोजपुर, भागलपुर और पटना के खिलाड़ियों को पछाड़ कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।शेरपर की टीम फाइनल में मालदह की टीम को58रनों के अंतर से हराया

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
आर्यन कुमार का चयन अब 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।आर्यन कुमार के इस शानदार प्रदर्शन में उनके कोच राजीव कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं इस चयन पर जिले के खेल सचिव अशोक कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि आर्यन कुमार का चयन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और उनसे राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने आर्यन कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









