शेरपर की टीम फाइनल में मालदह की टीम को58रनों के अंतर से हराया

जिलास्तरीय जय महारानी शॉट ग्राउंड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, टूर्नामेंट का विजेता बना शेरपर की टीम,फाइनल मुकाबले में मालदह की टीम को 58 रनों के अंतर से हराया

शेखपुरा। दूधिया कृत्रिम रोशनी के बीच बरबीघा प्रखंड अंतर्गत भदरथी गांव के खेल मैदान में आयोजित जिलास्तरीय जय महारानी शाॅट ग्राउंड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शेरपर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 58 रनों के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। टॉस जीतने के बाद शेरपर की टीम पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए शेर पर की टीम ने 7 विकेट गवाकर निर्धारित 12 ओवरों में 95 रनों का स्कोर खड़ा किया।जिसमें शेरपर टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हिमांशु कुमार ने 26 रनों का व्यक्तिगत योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी मालदह की टीम निर्धारित ओवरों में सभी विकेट गवाकर मात्र 37 रन बना पाई। विजेता टीम के खिलाड़ी हिमांशु कुमार को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उसने टीम के लिए जहां बल्लेबाजी करते हुए 26 रनों का योगदान दिया।वहीं वह सधी गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के 2 विकेट भी चटकाए।शेखपुरा के हैंडबॉल खिलाड़ी सूरज का राज्य टीम में चयन

शेरपर की टीम फाइनल में मालदह की टीम को58रनों के अंतर से हराया

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

कुल 16 टीमों ने भाग लिया

इस टूर्नामेंट में जिले के कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। खेल समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शेखपुरा के एडिशनल एसपी डॉ राकेश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफियां प्रदान की। साथ ही सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाया। पुरस्कार वितरण समारोह में बरबीघा के पुलिस अंचल निरीक्षक ब्रजेश कुमार,बरबीघा थाना के थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ,केवटी थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार, मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रमोद चंद्रवंशी, युवा जदयू के जिला नेता संतोष कुमार शंकु, पिंजड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार छोटू, पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। टूर्नामेंट आयोजन समिति द्वारा समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र ,फूल माला तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

Leave a Comment