अनुमंडलस्तरीय सतर्कता एवं निवारण समिति की बैठक संपन्न, एसटी /एसी के 77 पीड़ितों को अब तक मुआवजा की राशि देने की कार्रवाई शुरू
शेखपुरा। मंगलवार को शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी द्वारा एसडीओ कार्यालय कक्ष में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत गठित अनुमंडल स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा अन्य सदस्यगण आदि उपस्थित थें। अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि गत दिसम्बर 2025 से अब तक 77 पीड़ितो को मुआवजा की राशि का भुगतान हेतु कार्यवाही की गई है। साथ ही 21 कांडों में द्वितीय किस्त का भुगतान कर दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार द्वारा निर्देश दिया गया है कि अधिनियम का प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा अनुसुचित जाति/अनुसूचित जनजाति व्यक्तियों के बीच विकास मित्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध भी कराया जाय। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने लाभुकों के लंबित भुगतान को शीघ्र कराने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य में तेजी लाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की उस योजना का लाभ लेने से जरूरतमंद लोगों की तलाश भी की जाय।
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कार्यकर्ताओं नब्ज टटोला










