जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कार्यकर्ताओं नब्ज टटोला
शेखपुरा। विधानसभा चुनाव में पार्टी के करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने यहां पहुंचकर मायूस पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का प्रयास किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर के एक निजी सभागार में बैठक आयोजित कर हार के कारण पर विस्तार से विचार करते हुए कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रमुख प्रवक्ता इमाम शमी ने बताया कि पार्टी के विस्तार को लेकर पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कई टिप्स दिए। पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर प्रशांत किशोर ने राज्य के सभी जिलों का कम से कम तीन बार दौरा करने का वादा किया है। उन्होंने बताया कि जन सुराज पार्टी के सभी कार्यक्रम ऊपर से थोपे नहीं जाते हैं। पार्टी आम लोगों के मनोभाव के अनुसार कार्य करने का काम करती है। आम जनता ही पार्टी को विचार प्रदान करती है जिस पर पार्टी द्वारा कार्य किया जाता है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
पार्टी की विधान सभा में करारी हार के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद लोगों के दिल में जन सुराज के लिए बहुत बड़ा स्थान है। जन सुराज के बिहार के बदलाव के मुख्य कार्य अभी भी प्रासंगिक हैं। बिहार को बदलाव की आवश्यकता है। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के कूदने या नहीं लड़ने के बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं दिया गया है। लेकिन पार्टी द्वारा सभी फैसला आम लोगों के राय से ही लिया जाएगा। प्रशांत किशोर के यहां पहुंचने पर उन्होंने चुनाव के बीच सरकार द्वारा महिलाओं को दस दस हजार रुपए देने और महिला बुजुर्ग विधवा दिव्यांग आदि के पेंशन को बढ़ा देने को चुनावी हार का मुख्य कारण बताया। मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि जन सुराज का अभी मुख्य काम अपने संगठन का विस्तार करना है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
पार्टी के विस्तार हेतु दिए टिप्स
उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता इसमें शेखपुरा की जनता की शामिल है। जन सुराज पार्टी के लिए उनके दिल में बहुत सम्मान है। पार्टी लोगों के सम्मान और विश्वास पर खडा उतरने का प्रयास करेगी। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के यहां पहुंचने पर एक निजी सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ विचार मंत्रणा के पूर्व उनके गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाभ दिया और उनके सार गर्वित विचारों को ग्रहण कर उसे पर अमल करने का वादा किया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, गोपाल कुमार ,मो क्यूम, चंदन सिंह, मो इमाम राजी ,मो इमाम साफी, राजे सिंह ,कुंदन यादव सहित अन्य मौजूद थे।









