शेखपुरा साइबर थाना पुलिस ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले पर कार्रवाई की

शेखपुरा साइबर थाना पुलिस ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले पर कार्रवाई की

साइबर ठगी के मामले में फ्रॉड धराया,पकड़े गए ठग के खिलाफ बिहार,पश्चिम बंगाल,पंजाब तथा यूपी में ठगी किए जाने का राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर है दर्ज

शेखपुरा। साइबर थाना पुलिस ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले पर कार्रवाई करते हुए जिले के महुली थाना अंतर्गत फुलचोढ़ गांव zनिवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उसके बैंक खाते में लगातार जमा हो रहे राशि के निकासी को लेकर किया। उसके इंडियन बैंक में संचालित बैंक खाते में 6 अगस्त 25 से 17 दिसंबर 25 तक कुल 8,62006 रूपए जमा हुए और उसमें से 8,24472 रुपए की निकासी विभिन्न माध्यमों से की गई।

https://biharbulletin24.in/child-missing-from-home-recovered-from-jamui-on-police-initiative/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

 बैंक खाते के विश्लेषण से

इस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कुमारी ने बताया कि बैंक खाते के विश्लेषण से यह बात सामने आई ।इस खाते का संचालन म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था। खाते में ऑनलाइन माध्यम से राशि जमा होते ही एटीएम के जरिए विभिन्न स्थान विशेष कर झारखंड राज्य के अलग-अलग क्षेत्र से तत्काल नगद निकासी की निकासी जा रही थी। इस बैंक खाते में जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि पश्चिम बंगाल ,बिहार, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश में वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर 11 शिकायतें राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्त कुंदन कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने परिचित झारखंड के रामगढ़ निवासी पतासी यादव को बैंक खाता पासबुक और एटीएम कार्ड दिया था। जिसके बदले उसे नियमित कमीशन प्राप्त होता था। पुलिस द्वारा कुंदन कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए इस मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल सेट बरामद किया। जिस पर सभी प्रकार के धोखाधड़ी के मामले पाए गए। साइबर थाना अध्यक्ष ने आम लोगों को साइबर फ्रॉड से सावधान करते हुए हमेशा सजग और सतर्क रहने तथा अपना ओटीपी किसी से साझा न करने और किसी भी अनजान लिंक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी है।

Leave a Comment