पिता ने पुलिस से लगाई थी पुत्र की बरामदगी की गुहार, 12 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता
शेखपुरा। जिले के करंडे थाना क्षेत्र के सिझौड़ी गांव से गायब हुए एक 12 वर्षीय बालक सोहित कुमार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए निकटवर्ती जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुहे गांव से सकुशल बरामद करने में सफल हुई।
बरामद बालक को स्थानीय थाना पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि बालक के घर से अचानक गायब हो जाने के बाद परिवार के लोग उसका खोजबीन गांव तथा आसपास के इलाके में किया।
बालक के न मिलने पर उसके पिता चमरू महतो ने स्थानीय थाना में एक लिखित आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई।
थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पुलिस ने आवेदन मिलने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के थानों के अलावा सीमावर्ती जिलों की पुलिस से संपर्क की।
साथ ही घर से गायब बालक की तस्वीर सहित उसका पूर्ण ब्यौरा शेयर की।
https://biharbulletin24.in/meskaur-resident-gaurav-kumar-got-success-in-upsc-exam-and-got-338-rank/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
पुहे गांव से लावारिस अवस्था में भटकते बालक को अपने कब्जे में ले ली।
इसी बीच निकटवर्ती जमुई जिले की सिकंदरा थाना पुलिस ने पुहे गांव से लावारिस अवस्था में भटकते बालक को अपने कब्जे में ले ली।
करंडे थाना से मिली तस्वीर और ब्यौरा से बालक का मिलान किए जाने के बाद बालक की पहचान सोहित कुमार के रूप में हुई।
उन्होंने कहा कि बालक मूक बधिर बताया गया है।
सिकंदरा थाना पुलिस द्वारा लापता बालक की बरामदगी की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम जमुई के सिकन्दरा थाना पहुंचकर बालक वहां से अपनी निगरानी में सही सलामत यहां लाया।
उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस को सूचना मिलने के महज 12 घंटे के अंदर गायब बालक को पुलिस ने तत्परता के साथ बरामद कर ली। बालक की पुलिस पहल पर त्वरित बरामदगी पर उसके मां – पिता सहित अन्य परिवार वालों के बीच खुशी देखी गई।









