सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन और ऊर्जा बचत को अनिवार्यता, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला आयोजित,ऊर्जा संरक्षण की आदत अपनाने की छात्रों को दी गई सलाह
शेखपुरा। जल जीवन हरियाली दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को सतत विकास के प्रति प्रेरित करने हेतु बुधवार को स्थानीय राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन और ऊर्जा बचत को अनिवार्यता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार उपस्थित रहे। संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी ने छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की आदत अपनाने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग भविष्य के सतत विकासशील समाज की आधारशिला है।इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. जयप्रकाश प्रसाद केसरी ने ऊर्जा संरक्षण की तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जागरूक किया।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन पावनी ने अपने वक्तव्य में नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व को विस्तार से समझाया।मुख्य अतिथि इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है और लोगों को नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की आदत विकसित करने तथा विशेष रूप से सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।उन्होंने यह भी कहा कि आज के छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनकी जागरूकता से ही एक सतत एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है।इस अवसर पर संस्थान के प्रो. शशिकला कुमारी , डॉ. कमल कांत, प्रो. शंभू कुमार, प्रो. अभिषेक कुमार, प्रो. सौरभ कुमार एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर लाभ उठाया l









