वाहन चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा से बड़ी मात्रा में शराब बरामद, रंगेहाथ तस्कर गिरफ्तार, सीट के नीचे छुपाये 64 पाउच शराब बरामद
शेखपुरा। बुधवार को नगर थाना पुलिस ने ई रिक्शा पर शराब की खेप छुपकर ढुलाई कर रहे एक तस्कर को वाहन चेकिंग के दौरान रंगेहाथ धर दबोचा। पुलिस ने शहर के स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय के समीप दरोगा राम कुमार व अन्य पुलिस बलों की सहायता से ये सफलता हासिल की।. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को वरीय अधिकारी से शराब की खेप ले जाने की सुचना मिली थी जिसके बाद अभ्यास मध्य विद्यालय के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया गया और मौके से युवक को गिरफ्तार कार लिया गया. गिरफ्तार युवक को पहचान मखदुमपुर मोहल्ला निवासी अनिल यादव के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार युवक को पुलिस जेल भेजनें की तैयारी में जुट गई है।
पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल अध्यक्षों का एकदिवसीय प्रशिक्षण










