एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत श्रृष्टि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दलेलपुर नारदीगंज नवादा के प्रांगण में दिनांक 2 अगस्त 2025 दिन शनिवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य मारुति नंदन मौर्य। उप- प्राचार्य रूबी पांडे शिक्षक दिनकर कुमार मैनेजर राजेश कुमार एवं विद्यालय के बच्चे दिव्या भारती, सृष्टि कुमारी, मान्य नंदिनी, ऋतुराज, प्रिंस कुमार, आर्यन कुमार, आशीष कुमार इत्यादि शामिल हुए सभी बच्चों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र सरकार के द्वारा प्रदान किया गया । मौके पर सभी बच्चों ने यह प्रण लिया की अपने-अपने जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष एक पेड़ अवश्य लगे साथ ही साथ शिक्षकों ने भी पेड़ के महत्व एवं उनकी उपयोगिता के बारे में बच्चों को ज्ञान दिया ।









